आरटीआई- क्यों किया था अन्ना को गिरफ्तार?
सिरसा।
सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे को दिल्ली पुलिस ने किस कारण से व क्यों गिरफ्तार किया, इसका जबाव सिरसा निवासी पवन पारीक एडवोकेट ने आरटीआई के तहत प्रधानमंत्री कार्यालय से पूछा है। पवन पारीक ने आरटीआई के तहत आवेदन किया है जिसमें पूछा गया है कि 16 अगस्त को अन्ना हजारे को दिल्ली पुलिस द्वारा किस कारण और किसके आदेश पर हिरासत में लिया गया। id="toptextpromo">यह
बताया जाए कि दिल्ली पुलिस ने शांति भंग होने की आशंका के कारण अन्ना को गिरफ्तार किया तो इसका खुलासा किया जाए कि एक अहिंसक आंदोलन से दिल्ली पुलिस को शांति भंग होने का खतरा किन कारणों से हुआ। यदि अन्ना से खतरा था तो उन्हें गिरफ्तार करने के आठ घंटे बाद रिहा क्यों किया गया। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>यह
भी पूछा गया है कि अन्ना को गिरफ्तार करने तथा बाद में रिहा करने के बारे में केंद्रीय गृह मंत्रालय से आदेश प्राप्त हुआ था। अन्ना को जेपी पार्क में तीन दिन के अनशन की जो शर्तें रखी गई थी, इससे पहले भी किसी पर इस प्रकार की शर्तें लगाई गई थी या नहीं।











Click it and Unblock the Notifications