हर बंदा दे रहा है चंदा, रामलीला मैदान पर चंदे से जुटे 50 लाख

People collect 50 lakhs at Ramlila maidan to kill corruption
नई दिल्ली। भ्रष्टाचार की मुहिम में लोग केवल शारीरिक ही नहीं आर्थिक भी मदद कर रहे हैं क्योंकि लोगों को लग रहा है कि इस पवित्र काम में वे जैसे भी सहयोग करें कम है। अनशन के सातवें दिन की शाम तक लोगों ने इस मुहिम को धार देने के लिए करीब पचास लाख रुपये अन्ना की झोली में डाल चुके हैं। ये सारे रुपये रामलीला मैदान में आए लोगों ने दान स्वरूप दिए हैं।

सोमवार को भी लोग दान देने में आगे रहे, लेकिन शाम को मंच से ऐलान किया गया कि अब लोग दान न दें। जरूरत पड़ी तो फिर से दान ली जाएगी। अब तक हमारे पास 50 लाख रुपये जमा हो चुके हैं। लिहाजा अन्ना टीम ने मंच से ऐलान कर दान न देने के लिए लोगों से अपील की, लेकिन फिर दान देने वालों का जज्बा थमने का नाम नहीं ले रहा था।

रामलीला मैदान पर अन्‍ना हजारे के अनशन को समर्थन देने के लिए देश भर से लोग पहुंच रहे हैं। ऐसे में इन लोगों के खाने-पीने के इंतजाम के लिए लोग चंदा इकट्ठा कर रहे हैं। दिल्‍लीवासी भी इस काम में आगे आए हैं। लोग वहां खाने-पीने की चीजें फ्री में पहुंचा रहे हैं। हर कोई किसी न किसी रूप में अन्‍ना हजारे के अनशन में अपना सहयोग दे रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+