अन्ना को मनाने में जुटी सरकार, नया ड्राफ्ट बनाकर भेजा नया दूत

नई दिल्ली। अन्ना आंदलोन में जुड़ते लोगों की वजह से सरकार की नींद उड़ गई है। इसलिए उसके रूख में फिर से नरमी आयी है। उसने सोमवार देर रात एक नया ड्राफ्ट तैयार किया है। स्टार न्यूज के मुताबिक इस ड्राफ्ट में अन्ना के लोकपाल यानी जनलोकपाल की भी कुछ बातें है।

इस ड्राफ्ट में पीएम और न्यायपालिका के विकल्प खुले रखे गये हैं। इस ड्राफ्ट का मसौदा लेकर कल देर रात सरकार के दूत बनकर भैय्यू महाराज अन्ना के पास पहुंचे थे लेकिन उस समय अन्ना सो रहे थे इसलिए भैय्यू महाराज को अन्ना टीम ने वापस लौटा दिया। इस बात की जानकारी प्रशांत भूषण ने मीडिया को दी।

आपको बता दें कि कल शाम को मनमोहन सिंह ने अपने मंत्रियों की आपात बैठक बुलायी थी। लेकिन इस बारे में विस्तृत जानकारी मीडिया को नहीं दी गयी। लेकिन इस बैठक के बाद ही भैय्यू महाराज एक नया ड्राफ्ट लेकर अन्ना के पास पहुंचे थे। पीएम आवास पर हुई इस बैठक में वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी, रक्षा मंत्री ए के एन्टनी, गृह मंत्री पी. चिदंबरम, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव अहमद पटेल शामिल हुए। बैठक दो घंटे चली। आज संसद में पीएम अन्ना मुद्दे पर अपना बयान दे सकते हैं।

इससे पहले अन्ना ने रामलीला मैदान में कहा था कि अब लोकपाल पर वो केवल मनमोहन सिंह और राहुल गांधी से ही बात करेगें। उन्हें ना तो कपिल सिब्बल से बात करनी है और ना ही पी चिंदबरम से। उन्हें इन दोनों पर ही भरोसा नहीं है। अन्ना ने एक बार फिर से दोहराया था कि जबतक लोकपाल कानून नहीं बनता है वो अनशन नहीं तोड़ेगें। जबकि अन्ना टीम ने कहा है कि वो इस मु्द्दे पर ए के एंटनी या जयराम रमेश से भी बात कर सकते हैं क्योंकि ये ईमानदार लोग हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+