हरियाणा में कांग्रेस विधायकों के घरों का घेराव
अम्बाला/पानीपत। अन्ना हजारे की अपील हरियाणा के अंबाला सिटी में भी नजर आई। अन्ना समर्थकों ने विधायक विनोद शर्मा के आवास के सामने धरना देकर भ्रष्टाचार के विरोध में नारेबाजी की। समर्थक जन लोकपाल बिल लाने की मांग कर रहे थे। अन्ना समर्थकों का कारवां सेक्टर नौ में धर्मवीर के अनशन स्थल से शुरू हुआ। अन्ना समर्थक भ्रष्टाचार के विरोध में नारेबाजी करते हुए।
माडल टाउन स्थित विधायक के घर पर पहुंचे। वहां पर अन्ना के समर्थक नारेबाजी करने लगे अन्ना तुम आगे बढ़ों हम तुम्हारे साथ हैं, जन लोकपाल बिल लाना होगा और देश से भ्रष्टाचार भगाना होगा। काफी देर तक अन्ना समर्थक नारेबाजी करते रहे। उसके बाद लोग वापस आए।
नवीन और सावित्री के आवास का घेराव
अन्ना हजारे के समर्थन में हरियाणा सहित देश के विभिन्न राज्यों में रविवार को सांसदों व विधायकों के आवास के सामने प्रदर्शन किया गया। इसी तर्ज पर कुरुक्षेत्र में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों व सैकड़ों ग्रामीणों ने सांसद नवीन जिंदल के आवास का घेराव कर प्रदर्शन किया और उनके इस्तीफे की मांग की।
हिसार में प्रदर्शनकारियों ने विधायक सावित्री जिंदल के आवास का घेराव किया। उधर, सोनीपत के सांसद जितेंद्र मलिक के आवास पर भी प्रदर्शन हुए।













Click it and Unblock the Notifications