अन्ना मु्द्दे पर प्रणब मुखर्जी ने झाड़ा पल्ला, कहा चिंदबरम से पूछो सवाल
यह मामला वित्त मंत्रालय के तहत नहीं आता है। उन्होंने कहा कि उनसे सिर्फ वित्त मंत्रालय से जुड़े सवाल पूछें। वित्त मंत्री के इस रवैये से ये प्रतीत होता है कि सरकार में भी अन्ना को लेकर मतभेद है।
आपको बता दें कि अन्ना हजारे और सरकार के बीच मे वार्ता शुरू हो गई है। सरकार की ओर से औपचारिक घोषणा तो नहीं हुई है लेकिन अनौपचारिक भावना से अन्ना और सरकार के बीच में वार्ता शुरू हो गई है।
खबर आ रही है कि सुशील कुमार शिंदे और विलासराव देशमुख को अन्ना की टीम से बात करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सरकार ने अन्ना से बात करने के लिए महाऱाष्ट्र के गृह सचिव उमेश सारंगी को बुलाया जो कि अन्ना को मनाने में उस्ताद हैं। क्योंकि इसे पहले भी दो बार जब-जब अन्ना हजारे अनशन पर बैठे हैं, तब-तब अन्ना को मनाने के लिए सारंगी को बुलाया है और सारंगी कामयाब भी हुए हैं। खबर ये भी आ रही है कि अन्ना से सांरगी मिल चुके हैं इस बात की पुष्टि स्वामी अग्निवेश ने एक चैनल पर बातचीत करते हुए दे दी।













Click it and Unblock the Notifications