एमएसडी पर भड़की टीम अन्ना, कहा मैदान में फैल सकती है महामारी
नई दिल्ली। इस समय रामलीला मैदान पर जन सैलाब उमड़ा हुआ है। लोग के आने का सिलसिला लगातार जारी है। लेकिन रामलीला मैदान की हालत बेहद ही खस्ता है। वहां जरूरत से ज्यादा गंदगी फैली हुई है तभी तो लोग बीमार बड़ रहे हैं। ये सब कुछ एएमएसडी की लापरवाही के कारण हो रहा है।
ये कहना है कि अरविंद केजरीवाल का। अगर इसे सही नहीं किया गया तो मैदान में महामारी फैल सकती है। गौरतलब है कि बारिश के चलते रामलीला मैदान में पानी भर गया है जिससे कि वहां मच्छरों का प्रकोप हो गया है। रामलीला मैदान में अब तक 1200 लोग बीमार हो गए है।
वहीं डॉक्टरों की टीम कह रही है कि काफी लोग डायरिया ले पीड़ित हो गये हैं कारण है पानी का गंदा होना। आपको बता दें कि अन्ना हजारे के अनशन का आज छठां दिन है। लोग अन्ना -अन्ना करके रामलीला मैदान में पहुँच रहे हैं। सरकार झुकने को तैयार नहीं है उल्टा वो अन्ना और अन्ना की टीम पर आरोप गढ़ रही है।













Click it and Unblock the Notifications