अन्ना हजारे ने दी सरकार को डेडलाइन, हरीश रावत ने कहा मुश्किल है
नई दिल्ली। समाजसेवी अन्ना हजारे ने रामलीला मैदान से सरकार को ललकारते हुए खुले तौर पर चुनौती देते हुए कहा है कि सरकार को इसी मानसून सत्र में जनलोकपाल बिल को लागू करना होगा। जो कि 8 सितंबर तक चलने वाला है। अन्ना ने रामलीला मैदान में कहा कि जब तक उनके प्राण बाकी रहेगें उनका आंदोलन चलता रहेगा। सरकार जब तक लोकपाल बिल नहीं बनाती है लो इस मैदान से हटने वाले नहीं हैं। अन्ना ने सरकार को 30 अगस्त तक की डेडलाइन दी है। अन्ना ने कहा है कि हर हालत में 30 तारीख तक जनलोकपाल बिल को सरकार को अमल में लाना ही होगा।
अन्ना के इस अल्टीमेटम पर केंद्रीय संसदीय कार्य राज्यमंत्री हरीश रावत ने न्यूज़ चैनल पर कहा कि कानूनी बाधाओं को देखते हुए ये असंभव है कि इस सत्र में लोकपाल बिल पारित हो सके। रावत ने कहा कि अन्ना जिनके साथ खड़े हैं, वो कानून को अच्छी तरह से समझते हैं। इसलिए उन्हें अन्ना को इस बात पर समझाना चाहिए। रावत ने कहा कि सरकार के पास राज्यसभा में नहीं है, मामला स्थाई समिति के पास है और सरकार स्थाई समिति पर किसी तरह का दवाब नहीं बना सकती है।
आपको बता दें कि अन्ना हजारे के अनशन का आज पांचवा दिन है। वो इस समय रामलीला मैदान में हैं। हजारों की संख्या में अभी भी लोगो रामलीला मैदान में मौजूद है। अन्ना हजारे के समर्थन में लोग रात रामलीला मैदान में ही बितायी।













Click it and Unblock the Notifications