अन्ना के साथ सरकार ने गलत किया है : संजय दीक्षित

नई दिल्ली। पूरे देश में आयी अन्ना आंधी से सरकार की जड़े हिलती दिखायी दे रही हैं तभी तो सरकार के नुमांइदें भी अब अन्ना के बारे में बातें करने लगे हैं। कल तक अन्ना के लिए आग उगलने वाले कांग्रेस पार्टी ने अचानक अपने सुर बदल दिये हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे और सांसद संदीप दीक्षित ने ये बात मान ली कि अन्ना को गिरफ्तार करके सरकार नें भारी गलती की है।

हालांकि सरकार की सफाई देते हुए संदीप दीक्षित ने कहा कि सरकार समझ ही नहीं पायी कि करना क्या है इसलिए तो वो राजनैतिक कदम ना उठाकर प्रशासनिक कदम उठा बैठी। दोनों ही पक्ष अड़ गये, दोनों को मिलजुल कर समस्या का समाधान निकालना चाहिए था लेकिन दोनों की जिद ने स्थिति बिगाड़ दी।

ग़ौरतलब है कि मंगलवार की सुबह दिल्ली पुलिस ने अन्ना को आंदोलन स्थल यानी जेपी पार्क पहुंचने से पहले ही मयूर विहार से गिरफ्तार कर लिया था, फिर मजिस्ट्रेट ने सात दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया, जिसके तहत उन्हें तिहाड़ भेजा गया, लेकिन जनता के भारी दबाव में शाम होते-होते सरकार ने उन्हें रिहा करने का फैसला किया।

लेकिन अन्ना अड़ गये और तीन दिन तक जेल ही रहे। जब पुलिस ने उन्हें रामलीला मैदान में अनशन की परमिशन दे दी तब ही अन्ना जेल से बाहर आये और आज रामलीला मैदान पहुंचे है, वो अभी भी अनशन पर ही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+