सरकार का अन्‍ना को जवाब, लोकपाल पर मांगे जनता के सुझाव

दिल्‍ली। जनलोकपाल बिल पर अन्‍ना हजारे के अनशन से सरकार सकते में आ गई है। जनलोकपाल बिल पर जनता के समर्थन को देखते हुए सरकार ने भी अपने लोकपाल बिल को जनता के बीच ले जाने की तैयारी की है। इसके लिए सरकार ने जनता से उसके सुझाव मांगे हैं। सुझावों के लिए न्‍यूजपेपरों में बड़े-बड़े विज्ञापन निकाले गए हैं। सरकार को उम्‍मीद है कि जनता उसके लोकपाल बिल पर भी अपनी सहमति जताएगी।

विज्ञापन में सरकार ने अपने लोकपाल बिल की शर्तों की जानकारी दी है। इसके अलावा जनता से अपील की गई है कि लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दें और अगर उसमें कुछ संशोधन करना होगा तो जनता के विचारों की समीक्षा की जाएगी। सरकार ने इसके लिए 2 सितंबर तक की तारीख तय की है। अन्‍ना हजारे ने सरकार को धमकाते हुए कहा है कि अगर 30 अगस्‍त तक जनलोकपाल बिल पारित नहीं हुआ तो वे जेल भरो आंदोलन करेंगे।

सरकारी लोकपाल बिल संसद के मानसून सत्र में पेश हो चुका है। इस समय यह बिल लोकसभा की स्‍टैंडिंग कमेटी के पास है। जहां इसमें संशोधन के लिए विचार किया जाना है। अब सरकार ने कहा है कि जनता के विचारों को लोकपाल बिल के संशोधन में शामिल किया जाएगा। सरकार ने भी जिद ठान ली है कि वह अपने सरकारी लोकपाल बिल में जनता के विचार शामिल कर सकती है लेकिन दोबारा से जनलोकपाल बिल को संसद में पेश नहीं करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+