अन्ना मैदान पर, टीम स्टूडियो में, दे रहे हैं सफाई
नई
दिल्ली। एक तरफ अन्ना का अनशन और दूसरी तरफ सरकार के अपने तिकड़म। समझ में नहीं आ रहा है कि मामला कहां से कहां पहुंच गया है लेकिन कहते हैं ना बात निकलेगी तो दूर तलक जायेगी..और मामला और उलझता दिखायी दे रहा है। जहां अन्ना हजारे रामलीला मैदान पर आमरण अनशन पर बैठें हुए हैं वहीं उनकी टीम यानी अरविंद केजरीवाल और प्रशांत भूषण आईबीएन 7 के स्टूडियों में अपनी सफाई दे रहे हैं। id="toptextpromo">आज
सुबह सरकार के विज्ञापन पर अरविंद केजरीवाल ने बयान क्या दिया, कांग्रेस ने कहना शुरू कर दिया कि केजरीवाल अपनी सीमा भूल गये हैं। इसी बात पर अपनी रवैया साफ करने इस समय केजरीवाल और प्रशांतभूषण स्टूडियो में अपनी बात कह रहे हैं। अन्ना टीम का कहना है कि हम कोई ब्लैकमेलिंग नहीं कर रहे हैं। हम सिर्फ अपनी बात रख रहे हैं। हमने कोई कानून नहीं तोड़ा है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>हस
स्वतंत्र भारत के स्वतंत्र नागरिक है। हमारे यहां किसी मुद्दे पर धरना देना या प्रदर्शन करना वो भी अहिंसात्मक रूप से गलत नहीं है। हमने वो ही किया है। हम ना ही किसी पर कोई फोर्स कर रहे हैं। हम बस यही चाहते हैं कि जनलोकपाल को संसद में पेश किया जाये। वो लोकपाल जो जनता ने बनाया है। और कुछ नहीं। हमारे ऊपर एक एनजीओ से भी पैसे लेने के आरोप लगाये जा रहे हैं जो कि बेहद ही बेबुनियाद है। हमारे आंकड़े पूरी पारदर्शिता के साथ हमारी वेबसाइट पर मौजूद हैं। सरकार या कोई भी जाकर उसे जांच सकता है।











Click it and Unblock the Notifications