अन्ना हजारे को मनाने के लिए सरकार लगा रही है

नई दिल्ली। अन्ना हजारे को लाखों की संख्या में मिल रहा समर्थन सरकार को झुकने पर मजबूर कर रहा है। सरकार अब अन्ना की मनाने की नयी जुगत में जुट गयी है। खबर आ रही है कि अन्ना हजारे और उनकी टीम को मनाने के लिए सरकार एक एनजीओ से संपर्क बनायी हुई है जो कि अन्ना के भी काफी करीब है। सरकार एनजीओ के जरिये अन्ना को मनाना चाहती है।

बताया जा रहा है कि ये एनजीओ काफी समय से अन्ना के कई प्रोजेक्ट में साथ दे चुका है। ये सारे प्रयास ये संकेत दे रहे है कि सरकार बीच का रास्ता निकालकर मामले को शांत करना चाहती है। वैसे कल सुबह से जो खबरे आ रही है उससे ये ही लगता है कि अन्ना टीम भी कुछ नरम पड़ी है। हो सकता है कि अन्ना को सरकार द्वारा बनायी गयी स्टैडिग कमेटी के सामने अपनी बात रखने का मौका दे दिया जाये। हो सकता है कि .. कुछ तुम झुको और कुछ हम झुके.. की तर्ज पर कुछ नतीजा निकाल लिया जाये लेकिन अभी भी दोनों पक्षों की ओर से स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है।

आपको बता दें कि अन्ना हजारे अब से थोड़ी देर पहले तिहाड़ जेल से निकल चुके हैं। जेल से निकलने के बाद अन्ना ने कहा कि साथियों मैं रहूं ना रहूं, आप इस क्रांति की मशाल बुझने ना देना। अन्ना हजारे के अनशन का चौथा दिन है। अन्ना ने कहा कि अनशन के कारण उनका वजन भले ही कुछ कम हुआ है लेकिन उनका जोश कम नहीं हुआ। अन्ना हजारे ने कहा उनकी तबियत पूरी तरह से ठीक है। अन्ना ने कहा कि सरकार को हर हालत में जनता की मांग माननी ही पड़ेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+