जब तक सरकार हमारी नहीं सुनती हम नहीं हटेगें : किरण बेदी
नई दिल्ली। जहां अन्ना का कारवां हौले-हौले से अपनी मंजिल की ओऱ बढ़ रहा है वहीं रामलीला मैदान में किरण बेदी ने जनता से कहा कि जब तक अन्ना और उनकी बात सुनी नहीं जाती है तब तक वो यहां यानी रामलीला मैदान से नहीं जाने वाली हैं। किरण बेदी ने कहा कि देशवासियों का जोश बताता है कि देश पूरी तरह से भ्रष्टाचार से मु्क्ति चाहता है इसलिए अब ये आंदोलन नहीं रूकने वाला है।
आपको बता दें कि अन्ना हजारे अब से थोड़ी देर पहले तिहाड़ जेल से निकल चुके हैं। जेल से निकलने के बादा अन्ना ने कहा कि साथियों मैं रहूं ना रहूं, आप इस क्रांति की मशाल बुझने ना देना। अन्ना हजारे के अनशन का चौथा दिन है। अन्ना ने कहा कि अनशन के कारण उनका वजन भले ही कुछ कम हुआ है लेकिन उनका जोश कम नहीं हुआ। अन्ना हजारे ने कहा उनकी तबियत पूरी तरह से ठीक है। अन्ना ने कहा कि सरकार को हर हालत में जनता की मांग माननी ही पड़ेगी।
फिलहाल अन्ना का कारवां धीरे-धीरे बढ़ रहा है। झमाझम बारिश हो रही है लेकिन लोगों का जोश बढ़ता ही जा रहा है। तिंरगे को लेकर नाचते लोग ये कह रहे हैं वो अन्ना की लड़ाई में पूरी तरह से साथ है। अन्ना सबको हाथ हिलाकर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications