अन्ना के समर्थन में उतरे मुंबई के डिब्बेवाले,आज खाने कि सप्लाई नहीं करेगें
इस बात की जानकारी मुंबई जीवन डिब्बावाला एसोसिएशन के अध्यक्ष ने दी है। पिछले करीब 120 सालों से लगातार डिब्बा वाले मुंबई वासियों को भोजन पहुंचाते हैं। इससे पहले उन्होंने बाबा रामदेव का भी समर्थन भी किया था लेकिन भ्रष्टाचार के चलते हड़ताल पहली बार कर रहे है। डिब्बे वालों का कहना है कि ये सब कुछ उनके ग्राहकों ने ही उनसे कहा है इसलिए वो ऐसा कर रहे हैं। डिब्बेवाला आज आजाद मैदान में इक्ट्ठा होंगे। उनका कहना है कि हमारे लोग अन्ना के लिए एक दिन भूखे रह सकते हैं।
आपको बता दें कि अन्ना को कल यानी गुरूवार को तीन बजे ही तिहाड़ से बाहर आ जाना था लेकिन रामलीला मैदान तैयार नहीं था। जिसके बाद से अन्ना को कल की रात भी तिहाड़ में बितानी पड़ी। कल शाम को अन्ना ने तिहाड़ से जारी वीडियो संदेश में कहा कि वो पूरी तरह से ठीक है। उन्हें लोगों के जोश और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते देख कर बहुत अच्छा लग रहा है। अन्ना ने कहा कि उन्हें खुशी है कि देश अब बदलाव चाहता है। अपनी तबियत के बारे में अन्ना ने बोला कि लोगों के जोश को देखकर इतनी ऊर्जा मिल रही है जिसके चलते उनकी तबियत खराब ही नहीं हो सकती है। अन्ना ने कहा कि अगर ये ही हाल रहा तो सरकार को जनलोकपाल बिल हर हालत में लागू करवाना ही होगा।













Click it and Unblock the Notifications