आज तिहाड़ से निकलेंगे अन्ना हजारे, जायेंगे रामलीला मैदान
अन्ना को जहां जाना है मतलब की रामलीला मैदान अभी भी पूरी तरह से तैयार नहीं है। लेकिन अन्ना का स्टेज तैयार हो चुका है। दिल्ली पुलिस ने जो रास्ता सुझाया है उसके मुताबिक अन्ना हजारे धौल कुआं से होते हुए शहीद पार्क क्रास करके रामलीला मैदान पहुंचेगें।
आपको बता दें कि अन्ना को कल यानी गुरूवार को तीन बजे ही तिहाड़ से बाहर आ जाना था लेकिन रामलीला मैदान तैयार नहीं था। जिसके बाद से अन्ना को कल की रात भी तिहाड़ में बितानी पड़ी। कल शाम को अन्ना ने तिहाड़ से जारी वीडियो संदेश में कहा कि वो पूरी तरह से ठीक है।
उन्हें लोगों के जोश और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते देख कर बबुत अच्छा लग रहा है। अन्ना ने कहा कि उन्हें खुशी है कि देश अब बदलाव चाहता है। अपनी तबियत के बारे में अन्ना ने बोला कि लोगों के जोश को देखकर इतनी ऊर्जा मिल रही है जिसके चलते उनकी तबियत खराब ही नहीं हो सकती है। अन्ना ने कहा कि अगर ये ही हाल रहा तो सरकार को जनलोकपाल बिल हर हालत में लागू करवाना ही होगा।













Click it and Unblock the Notifications