अन्ना हजारे पूरे तीन घंटे बाद पहुंचेगें रामलीला मैदान ‎

Anna Hazare Movement
नई दिल्ली। अब से बस चंद मिनटो के बाद ही अन्ना हजारे तिहाड़ देल से बाहर आ जायेगें। लोग पलके पांवड़े बिछाये इतंजार कर रहे हैं। समाजसेवी अन्ना हजारे आज तिहाड़ से बाहर निकलेंगे और रामलीला मैदान जायेगें। आईये आपको बताते हैं कि अन्ना हजारे किस मार्ग से रामलीला मैदान पहुंचेगें। सबसे पहले वो तिहाड़ जेल से होते हुए मायापुरी निकलेंगे फिर उसके बाद वो रिंग रोड जायेगें, रिंग रोड से सरदार पटेल, सरदार पटेल मार्ग से मदर टरेसा मार्ग, फिर राममनोहर लोहिया अस्पताल से गोल डाक घर , उसके बाद सीपी होते हुए रामलीला मैदान पहुंचेगें।

पुलिस द्वारा बताया गया रूट-

मायापुरी >रिंग रोड>सरदार पटेल मार्ग>मदर टरेसा> राममनोहर लोहिया>गोल डाकघर>सीपी>रामलीला मैदान

गूगल पर अन्‍ना का रूटमैप

उम्मीद जताई जा रही है अन्ना तिहाड़ से निकलने के बाद राजघाट भी जायेगें। अभी भी तिहाड़ जेल के सामने लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। अन्ना के ट्रक को पूरी तरह से सजाया जा चुका है। अन्ना के सहयोगियों ने कहा कि किसी भी प्रकार से कोई हिंसा करने की जरूरत नहीं है और ना ही अन्ना को किसी जगह रोका जायेगा। रामलीला मैदान में अन्ना का स्टेज तैयार हो चुका है।

आपको बता दें कि अन्ना को कल यानी गुरूवार को तीन बजे ही तिहाड़ से बाहर आ जाना था लेकिन रामलीला मैदान तैयार नहीं था। जिसके बाद से अन्ना को कल की रात भी तिहाड़ में बितानी पड़ी। कल शाम को अन्ना ने तिहाड़ से जारी वीडियो संदेश में कहा कि वो पूरी तरह से ठीक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+