नियमित मंजन नहीं करने वाले पति को छोड़ा
पानीपत।
साफ सफाई कितनी जरूरी है यह आप इस खबर से अंदाजा लगा सकते हैं। यहां एक बीवी ने अपने पति को कह दिया है कि जब तक वह अपने दांत व शरीर को साफ सुथरा नहीं करेगा वह ससुराल नहीं जाएगी। मोहतरमा पिछले एक साल से इस शर्त पर अड़ी हुई है। यह दिलचस्प मामला पानीपत से लगते उत्तर प्रदेश के जिले मेरठ का है जहां साल भर पहले एक बीवी ने अपने शौहर के सामने शर्त रख दी है कि वह रोज दांतों में मंजन करेगा और अपने शरीर को साफ सुथरा रखेगा तभी उसके साथ रहेगी। id="toptextpromo">शौहर
बीवी के बीच का यह मामला वहां के परिवार परामर्श केंद्र में पहुंच चुका है। केंद्र के परामर्शदाता इस प्रयास में हैं कि मामला सुलझ जाए और शौहर बीवी फिर से साथ रहने लगें। शौहर का नाम अब्दुल रहमान है। वह कपड़े का कारोबार करते हैं और खुर्जा के रहने वाले हैं। छह साल पहले उनका निकाह जुबैदा से हुआ था। मोहतरमा जुबैदा के मुताबिक उनके शौहर शरीर की साफ सफाई का ध्यान नहीं रखते। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>वह
दांतों में रोज सुबह मंजन भी नहीं करते। इससे उनके मुंह से इतनी बदबू आती है कि नजदीक भी नहीं आया जाता। अनेक बार कहने के बावजूद उसके शौहर ने साफ सफाई पर ध्यान नहीं दिया। उलटे उसे ही मारना पीटना शुरू कर दिया तो वह साल भर पहले अपनी बहन के घर चली गई। उसके बाद यह मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा। परामर्शदाताओं के समझाने पर जुबैदा ने शौहर के साथ रहना तो स्वीकार किया लेकिन इस शर्त पर कि वह रोज मंजन करेगा। अब अगर अब्दुल रोजाना मंजन करने की बात मान लेते हैं तो जुबैदा 15 दिन के बाद घर लौट आएंगी।











Click it and Unblock the Notifications