छात्र की मौत से गुस्साएं नागरिकों ने बस में आग लगायी
लखनऊ।
गाजियाबाद में एक तेज रफ्तार बस ने एक छात्र को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से छात्र कपिल की मौत हो गयी। छात्र की मौत की खबर सुनते ही भारी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए। गुस्साए लोगों ने रास्ता जामकर तोडफ़ोड़ की और बस में आग लगा दी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंली तो लोगों ने पुलिस पर भी पथराव कर दिया। भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान थानाध्यक्ष सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हो गये। मौके पर पहुंचे आलाधिकारियों ने समझा बुझा कर भीड़ को शान्त कराया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। id="toptextpromo">गाजियाबाद
के मोदीनगर थाना अन्तर्गत भोजपुर के नगलाबेर निवासी श्रीप्रकाश का 14 वर्षीय बेटा कपिल के एन मोदी इण्टर कालेज में पढ़ने जा रहा था। कपिल घर से स्कूल जाने के लिए निकला था। रास्ते में रोडवेज की बस तेजी से जा रही थी। कपिल उसी तेज रफ्तार बस की चपेट में आ गया गाड़ी की जोरदार टक्कर से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। छात्र की मौत की खबर पाकर सैकड़ों छात्र व नागरिक उग्र हो गए। उग्र नागरिक सड़क पर उतरे तथा सड़क जाम कर दी। लोगों ने प्रषासन के लिखाफ जमकर प्रदर्शन दिया। सड़क पर भीड़ देखकर चालक बस छोड़ कर फरार हो गया। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>उग्र
नागरिकों ने रास्ते से गुजर रहे वाहनों पर पथराव व तोडफोड़ कर दी। उग्र भीड़ ने रोडवेज की दो अनुबन्धित बसों को आग के हवाले कर दिया। खबर पाकर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। उग्र भीड़ ने दमकल गाड़ी को छतिग्रस्त कर दिया। मामला उग्र होता देख दलबल के साथ थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और नागरिकों को समझाने का प्रयास किया। भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पथराव में थानाध्यक्ष, प्रदीप कुमार, राज कुमार व आधा दर्जन नागरिक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। भीड़ को नियंत्रण करने के लिए आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और भीड़ को समझा बुझा कर शान्त कराया।











Click it and Unblock the Notifications