जनलोकपाल बिल पास होने पर ही रामलीला मैदान छोड़ेंगे: अन्ना हजारे
दिल्ली।
16 अगस्त से अनशन की शुरुआत कर चुके अन्ना हजारे आज रामलीला मैदान पर पहुंच गए हैं। यहां पहुंचकर अन्ना हजारे ने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक जनलोकपाल बिल को मंजूरी नहीं मिल जाती तब तक वे रामलीला मैदान नहीं छोड़ेंगे। दिल्ली पुलिस ने अन्ना हजारे को रामलीला पर अनशन करने के लिए 15 दिनों की अनुमति दी है। जिस हिसाब से अन्ना हजारे रामलीला मैदान पर 2 सितंबर तक अनशन कर सकेंगे। id="toptextpromo">अन्ना
हजारे के अनशन का आज चौथा दिन हो गए हैं। इससे पहले अन्ना हजारे को जेपी पार्क में अनशन की इजाजत दी गई थी। लेकिन इसके बाद दिल्ली पुलिस अन्ना हजारे को गिरफ्तार करके तिहाड़ जेल ले गई है। इसके बाद अन्ना हजारे को पूरे देश से जबरदस्त समर्थन मिला था जिसके बाद सरकार को मजबूरी में अन्ना हजारे को अनशन की इजाजत देनी पड़ी थी। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>अन्ना
हजारे को जेल से निकलने के बाद हजारों लोग उनके समर्थन में आ गए। उनका जनसमूह इतना बड़ा था कि जिसे देखकर सरकार के मन में भी डर पैदा हो गया होगा। अन्ना के जेल से निकलने के बाद से लगातार तेज बारिश जारी है। रामलीला मैदान में पहुंचे समर्थक सुबह से कई बार भीग चुके हैं लेकिन इसके बाद भी उनके उत्साह में कोई कमी नहीं आई है। लोग पूरे जोश के साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना हजारे का समर्थन करने में डटे हुए हैं।











Click it and Unblock the Notifications