जगनमोहन रेड्डी के सभी ठिकानों पर सीबीआई के छापे

जगनमोहन के ऊपर आय से अधिक सपंत्ति रखने का आरोप लगाया गया है। जगनमोहन के खिलाफ बुधवार को इस मामले में एफआईआर दर्ज की है। सीबीआई ने एमार प्रॉपर्टी मामले में आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के निर्देश पर यह एफआईआर दर्ज की है। कोर्ट ने जगन के खिलाफ एक आपराधिक मामला दर्ज होने के बाद इस संबंध में गहराई से जांच के निर्देश दिए थे।
जिसके बाद सीबीआई ने आज जगनमोहन के सभी ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। खबर ये भी आ रही है कि जगनमोहन के करीब 28 ठिकानों पर सीबीआई आज सुबह से छापेमारी कर रही है। ये ठिकाने आंध्रप्रदेश और कर्नाटक राज्य के हैं। इससे पहले जगनमोहन रेड्डी ने कहा था कि ये सबकुछ कांग्रेस के इशारे पर हो रहा है। वो पार्टी से विरोध करने का बदला ले रही है। जो कुछ भी हो रहा है वो सोनिया-मनमोहन के इशारे पर हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications