कई बड़ी लड़ाईयों के गवाह रहे रामलीला मैदान की हालत बेहद खराब

नई दिल्ली। अन्ना का अनशन अब रामलीला मैदान में होगा। जहां आज दोपहर तीन बजे अन्ना हजारे पहुंचेगें। किरणबेदी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वो तीन बजे तक मैदान को अन्ना के अनशन और लोगों के लिए पूरी तरह से तैयार कर लेगें।

लेकिन आपको बता दें कि इस समय रामलीला मैदान की हालत काफी खराब है। बारिश और कीचड़ की वजह से रामलीला में गंदगी फैली हुई है। जहां तिहाड़ के गेट नंबर चार पर जनसैलाब उमड़ा हुआ है वहीं इस समय रामलीला मैदान में सन्नाटा पसरा हुआ है।

आपको बता दें कि रामलीला मैदान की इतिहास काफी रोचक रहा है। पहली बार लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने यहीं से इंदिरा गांधी के खिलाफ अपना विरोध का बिगुल फूंका था और इंदिरा गांधी को सत्ता गंवानी पड़ी थी। ये वो ही रामलीला मैदान है जहां देश के पूरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान का नारा दिया था।

ये वो ही रामलीला मैदान है जहां पर इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान से युद्ध जीतने के बाद अपनी पहली रैली की थी। ये वो ही रामलीला मैदान है जहां अयोध्या मु्द्दे पर भाजपा ने अपना शंखनाद किया था और ये वो ही रामलीला मैदान है जहां बाबा रामदेव ने काले धन और भ्रष्टाचार के खिलाफ अपना अनशन जारी किया था लेकिन उनके अनशन पर दिल्ली पुलिस ने लाठियां बरसा कर उन्हें वहां से हरिद्वार भेज दिया था।

जाहिर हैं जब अनशन की जगह बड़ी है तो गूंज भी बड़ी ही होगी। पहले जेपी फिर तिहाड़ और अब रामलीला मैदान। अन्ना के अनशन ने एक रोचक मोड़ ले लिया है। अन्ना के समर्थक कह रहे है कि अन्ना को 15 दिन अनशन करना ही नहीं पड़ेगा, सरकार उनके सामने 15 घंटे में ही झुक जायेगी। आपको बता दें कि अन्ना के अनशन को दो दिन हो चुके हैं। गौरतलब है कि अन्ना के अनशन को दिल्ली पुलिस ने 15 दिन की अनुमति दे दी है। अन्ना आज दोपहर तीन बजे रामलीला मैदान जायेगें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+