अन्ना को मिली 15 दिन के अनशन की अनुमति, आज जायेगें रामलीला मैदान
कमिश्नर से मुलाकात के बाद टीम अन्ना ने तिहाड़ जेल में अन्ना को इस मीटिंग के बारे में बताया और अन्ना 2 हफ्ते के अनशन पर राजी हो गए। यानी कि अन्ना अब 2 सिंतबर तक अनशन करेगें। इसके अलावा पुलिस ने अन्ना की सारी शर्तों को मान लिया है। फिलहाल अन्ना अभी भी अनशन पर है उनके अनशन को 44 घंटे हो चुके है।
अनशन में लाउड स्पीकर को लेकर भी सहमति बन गयी है। रात दस बजे के बाद से लाउड स्पीकर नहीं बजेगे। शामियाना को लेकर भी आपसी सहमति बन गयी है। पुलिस ने कहा है कि रामलीला मैदान कि क्षमता के अनुसार ही लोगों को बर्दाशत् किया जायेगा। वो वहां के गाड़ियों को भी भरसक संतुलित रखने का प्रयास करेगी, सीमित गा़ड़ियों की शर्त उसने वापस ले ली है। ।। अन्ना ने पुलिस से एक महीने की मांग की है लेकिन पुलिस इस पर राजी नहीं हुई थी जिसके चलते कल अन्ना तिहाड़ में ही रहे वो बाहर नहीं निकले थे। फिलहाल हजारों की संख्या में लोग अभी तिहाड़ जेल के सामने बैठे हुए हैं। उनके हाथ में तिरंगे हैं और जुबान पर अन्ना हजारे।













Click it and Unblock the Notifications