अन्ना की ईमानदारी पर अमर सिंह ने उठाये सवाल कहा भ्रष्टाचारियों के संग हैं हजारे
नई दिल्ली। जहां इस समय कश्मीर से कन्याकुमारी तक पूरा देश अन्ना-अन्ना कर रहा है। खद्दर के सफेद कुर्ता-पैजामा वाले 74 साल के एक बुजुर्ग ने सत्ता को हिला दिया है। वहीं सपा से निकाले गये नेता अमर सिंह ने अन्ना हजारे की ईमानदारी पर सवाल उठाते हुए कहा है कि अन्ना हजारे क्या खुद पाक साफ है जो वो देश से भ्रष्टाचार को मिटाने चले हैं।
अमर सिंह ने कहा कि अन्ना के साथी है शांति भूषण और प्रशांत भूषण, जिनका रोम-रोम भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है, वो कैसे ईमानदार हो सकते हैं। अमर सिंह ने ललकारते हुए कहा कि अगर अन्ना वाकई ईमानदार है तो उन्हें तत्काल प्रभाव से शांति भूषण और प्रशांत भूषण का साथ छोड़ देना चाहिए। तभी उनका अनशन सफल होगा। ये बातें अमर सिंह ने एक रोजा इफ्तार पार्टी में कही ।
अमर सिंह ने कहा कि हजारे को अपना दामन साफ करके अनशन करना चाहिए मैं भी चाहता हूं कि एक बेदाग चांद लोगों के सामने आये। अमर सिंह ने कहा कि लोकपाल के दायरे में पीएम को नहीं होना चाहिए। आखिरकार अगर हम पीएम पर ही शक करने लगेगें तो कैसे चलेगा। अमर सिंह ने कहा कि किसी भी कानून को बनाने के लिए सड़क पर नहीं बल्कि संसद में लड़ाई लड़नी होती है।













Click it and Unblock the Notifications