समर्थक कानून तोड़ें तो पुलिस मुझ पर कार्रवाई करे: अन्ना हजारे

दरअसल दिल्ली पुलिस और सरकार अन्ना का अनशन रोकने के लिए कानून और व्यवस्था बनाए रखने का बहाना कर रही है। इस पर पलटवार करते हए अन्ना हजारे ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि उनके समर्थक अहिंसा के साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ उनके अनशन का समर्थन करेंगे। अभी तक ऐसा हुआ भी है। अन्ना के अनशन का तीसरा दिन चल रहा है। पूरे देश से लाखों लोग उनके समर्थन में सामने आए हैं। अभी तक हिंसा की कोई भी घटना सामने नहीं आई हैं।
अन्ना हजारे ने अपने समर्थकों से भी अपील की थी कि जिस तरह से अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए महात्मा गांधी ने देश से अंग्रेजों को बाहर निकला दिया था उसी तर्ज पर हम देश से भ्रष्टाचार को निकालने में कामयाब होंगे। अन्ना हजारे की इस अपील के बाद उनके समर्थक अहिंसा के रास्ते पर ही चलेंगे ताकि इस आंदोलन की वजह से देश में कहीं भी शांतिभंग न हो।












Click it and Unblock the Notifications