ब्रेकिंग न्‍यूज: माया का यू टर्न, अन्‍ना को दिया समर्थन

 Breaking News | UP CM Mayawati supports Anna Hazare protest
लखनऊ। अब तक अन्‍ना हजारे का विरोध करने वाली उत्‍तर प्रदेश की मुख्‍यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती ने अचानक यू टर्न लेते हुए अन्‍ना हजारे की टीम को ज्‍वाइन कर लिया है। मायावती ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले समाजसेवी अन्ना हजारे के अभियान को पूरा समर्थन देने का ऐलान किया है। मायावती ने ये ऐलान किया है कि वह अब अन्‍ना हजारे के साथ हैं और हर संभव समर्थन देने को तैयार हैं।

आपको बताते चलें कि अबत‍क मायावती ने इस संबंध में कोई भी बयान जारी नहीं किया था। सभी राजनीतिक दलों को ऐसा लग रहा था कि मायावती इस मामले में कोई रूचि नहीं दिखाने वाली मगर मायावती का अचानक यू टर्न लेना सूबे की राजनीतिक पारे को गरम कर दिया है। गौरतलब है कि मायावती अन्‍ना हजारे का विरोध कर रही थी।

मायावती का विरोध करने का मुख्‍य कारण जन लोकपाल में दलित को ना शामिल करना था। पूर्व में भी मायावती ने अन्‍ना टीम को समर्थन देने की बात को नकार दिया था। अब देखना यह कि मायावती का अन्‍ना हजारे को समर्थन कोई राजनीतिक खेल है या सच में मायावती पुराने हिसाबों को छोड़कर सच में भ्रष्‍टाचार के खिलाफ मुहिम छेड़ दिया है। जानकारों का कहना है कि मायावती ने अन्‍ना को समर्थन सिर्फ और सिर्फ राहुल गांधी से हिसाब चुकता करने के लिये किया है।

माया का अन्‍ना को समर्थन राजनीतिक दाव या फिर कुछ और। आपकी क्‍या राय है? हमें जरुर बताईएगा। अपनी राय हम तक पहुंचाने के लिये नीचे दिये गये कमेंट बाक्‍स में दर्ज करायें। हमें इंजतार रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+