लालू ने साधा अन्ना व रामदेव पर निशाना

लालू यादव ने कहा कि पहले वे बाबा रामदेव के आंदोलन में उनके साथ थे लेकिन बाबा रामदेव ने महिला का रूप धारण करके अपने अनशन को खत्म कर दिया। अब बाबा रामदेव फिर से आंदोलन करने के लिए लौट आए हैं। उन्होंने कहा कि आज से पहले अन्ना हजारे ने बाबा रामदेव को अपने अनशन में शामिल क्यों नहीं किया था। उन्होंने कहा कि अन्ना हजारे के अनशन में भी अब राजनीति शामिल हो गई है।
लालू ने कहा कि लोकपाल बिल को संविधान के हिसाब से ही पारित किया जाएगा। सरकारी लोकपाल बिल को केबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद संसद के मानसून सत्र में पेश किया गया था। इसके बाद इसे लोकसभा में स्टैंडिंग कमेटी के पास भेज दिया गया है। लालू प्रसाद यादव इस स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य हैं। लालू प्रसाद यादव ने कहा कि लोकपाल बिल मामले पर उन्होंने अन्ना हजारे का समर्थन पर अड़े।












Click it and Unblock the Notifications