नहीं बनी बात, अन्‍ना अनिश्चितकालीन अनशन पर अड़े

Anna strict on uncertain Hunger Strike
दिल्‍ली। अभी -अभी खबर आ रही है दिल्ली पुलिस ने अन्ना हजारे की 7 शर्तो में से 6 शर्ते मान ली है। अब अन्ना हजारे का अनशन जेपी पार्क में ना हो कर रामलीला मैदान में होगी। अन्‍ना हजारे तिहाड़ जेल से बाहर न निकलने की अपनी शर्तों पर अड़े हुए हैं। जेल प्रशासन अन्‍ना हजारे से जेल से बाहर निकलने के लिए की अपील कर रहे हैं। अन्‍ना हजारे अपनी जिद पर अड़े हुए हैं कि जब तक सरकार उन्‍हें लिखित में अनशन करने का आश्‍वासन नहीं देती है तब तक वे जेल से बाहर नहीं आएंगे। इस मामले पर सरकार भी झुकती हुई नजर नहीं आ रही है। दिल्‍ली पुलिस उन्‍हें जेपी पार्क जाने की इजाजत नहीं दे रही है क्‍योंकि वहां धारा 144 लागू है और अन्‍ना हजारे वहां अनशन नहीं कर सकते हैं।

दिल्‍ली प‍ुलिस ने अन्‍ना हजारे को रामलीला पार्क में अनशन करने का सुझाव दिया है। इसके लिए दिल्‍ली पुलिस ने अन्‍ना हजारे के सामने यह शर्त रखी है कि वे यहां केवल 5 दिन ही अनशन कर सकते हैं। अन्‍ना हजारे रामलीला पार्क के लिए तो मान गए हैं लेकिन वे दिल्‍ली पुलिस की उस शर्त को मानने से इंकार कर रहे हैं जिसमें 5 दिन तक ही अनशन करने की इजाजत वाली शर्त रखी गई है।

अन्‍ना हजारे तिहाड़ जेल प्रशासन के लिए भी सिरदर्द बने हुए हैं। आधिकारिक तौर पर तो उन्‍हें जेल से रिहाई मिल चुकी है लेकिन अन्‍ना हजारे जेल से बाहर निकलने को तैयार नहीं हैं। जेल के नियमों के मुताबिक कोई भी जेल के अंदर अनशन नहीं कर सकता जबकि अन्‍ना हजारे के अनशन का यह दूसरा दिन है। इसके अलावा रिलीज वारंट मिलने के बाद किसी को जेल में नहीं रखा जा सकता इसके बाद भी लगभग एक पूरा दिन हो चुका है लेकिन अन्‍ना हजारे जेल से बाहर नहीं निकले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+