अन्ना मु्द्दे पर सरकार को घेरने के लिए दुश्मन बनें दोस्त
पल-पल की खबर के लिए क्लिक करें- अन्ना लाइव
सारे धुर विरोधी जो कि एक-दूसरे की शक्ल देखना पसंद नहीं करते हैं आज पीएम मनमोहन सिंह पर एक साथ छींटाकशी कर रहे हैं। सभी की नजर में सरकार ने अन्ना को गिरफ्तार करके काफी गलती है जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना ही पड़ेगा। आपको बता दें कि अन्ना और अरविंद केजरीवाल जेल के अंदर अनशन पर बैठे हुए हैं। अन्ना हजारे ने कहा है कि वो तब तक जेल से बाहर नहीं जायेगें जब तक की पुलिस उन्हें जेपी पार्क में अनशन करने की इजाजत नहीं देती है। पुलिस ने अन्ना के सामने दो विकल्प रखे गए।
अन्ना से कहा गया कि वे तीन दिन के लिए जेपी पार्क में अनशन पर बैठें या फिर अपने गांव रालेगन चले जाएं लेकिन अन्ना ने दोनों विकल्पों को ठुकरा दिया। यही नहीं जेल के बार सैकड़ो की संख्या में अन्ना के समर्थक अनशन पर बैठे हुए हैं। मेधा पाटकर, किरण बेदी और स्वामी अग्निवेश समेत काफी लोग जेल के बाहर भजन-कीर्तन कर रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications