अन्ना हजारे जबरन तिहाड़ जेल से निकाले जायेगें, प्रशासन इंतजार में!
गौरतलब है किअन्ना हजारे ने तिहाड़ जेल से बिना शर्त बाहर निकलने की बात कही है। तब से ही सरकार के सारे दांव उल्टे पड़ गये है। अन्ना की जिद के आगे सरकार हक्की-बक्की है। अब से थोड़ी देर पहले कांग्रेस कोर कमेटी की बैठक हुई है, जिसमें राहुल गांधी शामिल नहीं हुए है लेकिन अभी भी स्थिति कुछ स्पष्ट नहीं हुई है।
पल-पल की जानकारी के लिए क्लिक करें -अन्ना लाइव
ऐसा खबऱ आ रही है कि अन्ना हजारे को पुलिस जबरन भी बाहर निकाल सकती है क्योंकि बेल का आदेश होने के बाद कोई भी व्यक्ति जेल में नहीं रह सकता है। इससे पहले गृह सचिव आरके सिंह ने कहा है कि अन्ना हजारे अब आजाद है। वो अपने मन से कहीं भी जाये लेकिन उन्हें कानून तोड़ने का कोई हक नहीं है।
मालूम हो कि अन्ना और अरविंद केजरीवाल जेल के अंदर अनशन पर बैठे हुए हैं। अन्ना हजारे ने कहा है कि वो तब तक जेल से बाहर नहीं जायेगें जब तक की पुलिस उन्हें जेपी पार्क में अनशन करने की इजाजत नहीं देती है। पुलिस ने अन्ना के सामने दो विकल्प रखे गए। अन्ना से कहा गया कि वे तीन दिन के लिए जेपी पार्क में अनशन पर बैठें या फिर अपने गांव रालेगन चले जाएं लेकिन अन्ना ने दोनों विकल्पों को ठुकरा दिया। यही नहीं जेल के बार सैकड़ो की संख्या में अन्ना के समर्थक अनशन पर बैठे हुए हैं।













Click it and Unblock the Notifications