अन्ना की गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा का देशभर में प्रदर्शन आज

नई दिल्ली। अन्ना के अनशन औऱ गिरफ्तारी ने भाजपा को सत्तासीन सरकार पर वार करने का एक मौका दे रहा है। भाजपा ने मंगलवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर सरकार के खिलाफ और अन्ना के समर्थन में एक मशाल जुलूस निकाला और आज यानी बुधवार को भाजपा पूरे देश में प्रदर्शन करने वाली है।

भाजपा ने कहा कि वो विरोध जरूर करेगें लेकिन वो पूरी तरह शांतिपूर्क ही होगा। भाजपा ने अन्ना की गिरफ्तारी को लोकतंत्र पर हमला बताया। भाजपा का कहना है कि हम स्वतंत्र देश में रहते हैं और हमारे यहां हर किसी को अपनी बात कहने का हक है इसलिए अन्ना ने जो किया सही किया लेकिन सरकार तानाशाह का काम कर रही है जो कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। दिल्ली में ये मार्च इंडियागेट से लेकर संसद तक निकाला जायेगा।

आपको बता दें की मंगलवार सुबह अन्ना हजारे को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था और उसके बाद उन्हें तिहाड़ जेल भेज दिया गया था 7 दिन के लिए लेकिन मंगलवार देर शाम उनकी बेल करा दी गयी लेकिन अन्ना तिंहाड़ जेल से बाहर नहीं आये उन्होने कहा कि वो बिना शर्त अपनी रिहाई चाहते हैं उन्हें जेपी पार्क में अनशन की इजाजत चाहिए। अन्ना और उनके साथी अरविंद केजरीवाल का अनशन अभी भी जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+