अब सरकार फांसी पर लटका दे तो भी आंदोलन नहीं रुकेगा

आपको बताते चलें कि आज सुबह दिल्ली पुलिस मयूर विहार के सुप्रीम एन्क्लेव से अन्ना को हिरासत में लेकर इनोवा गाड़ी में ले जा रही थी वैसे ही उनके समर्थकों ने गाड़ी को चारों तरफ से घेर लिया। समर्थकों ने दिल्ली पुलिस मुर्दाबाद और सरकार हाय-हाय जैसे नारे लगाये और आंदोलन जारी कर आजादी की दूसरी लड़ाई कायम रखने का संकेत दिया। इतना ही नहीं अन्ना के समर्थकों की भीड़ के सामने दिल्ली पुलिस बेबस नजर आई और काफी मशक्कत के बाद पुलिस वहां से निकल सकी।
इस दौरान कई समर्थकों को गिरफ्तार भी किया गया। दिल्ली पुलिस द्वारा समर्थकों को गिरफ्तार करने के बाद अन्य समर्थकों ने कहा कि अब चाहे उन्हें फांसी दे दी जाये मगर यह आंदोलन नहीं रुकेगा। न्यूज चैन्लर्स के अनुसार एक समर्थक ने कहा कि सरकार हमें फांसी दे दे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। हम चंद्रशेखर आजाद बन जाएंगे और सरकार आंदोलन को नहीं रोक पाएगी। भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना के इस आंदोलन में खास बात यह है कि गौरतलब है कि भारत के कोने-कोने से लोगों का इसे समर्थन मिल रहा है












Click it and Unblock the Notifications