सीएम ने हिसार में किया बाल निरीक्षण गृह का उदघाटन

कानून का उल्लंघन करने वाले किशोरों के लिए अम्बाला, फरीदाबाद व करनाल में पहले से ही निरीक्षण गृह पहले ही स्थापित हैं। इस निरीक्षण गृह में 50 उपेक्षित किशोरों की रहने की क्षमता है।
इसमें सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं हैं, जैसे कि किशोर न्याय मण्डल का कार्यालय, पुस्तकालय, मनोरंजन कक्ष, खेलकूद सुविधाएं, भोजन कक्ष, प्रयोगशाला इत्यादि। इस गृह के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अधीक्षक-1, वार्डर-4, हैडवार्डर-1, कारागार विभाग से, पैरामैडिकल स्टाफ-1 और पार्ट टाईम चिकित्सा अधिकारी-1, स्वास्थ्य विभाग से तथा पार्ट-टाईम काऊंसलर-1, टीचर-1, पी0टी0 इन्स्ट्रक्टर-कम-योगा ट्रेनर एण्ड आर्ट-कम-क्राफट टीचर तथा अन्य स्टाफ लगाया है।
वर्तमान में यह निरीक्षण गृह जिला हिसार, झज्जर, रोहतक , जींद, भिवानी, सिरसा, फतेहाबाद, पलवल, मेवात तथा रेवाड़ी के कानून का उल्लंघन करने वाले किशोरों की आवश्यकताओं की देखभाल पूर्ण करेगा। फरीदाबाद से 18 तथा अम्बाला से 27 उपेक्षित किशोरों को अच्छी सुविधाएं देने के लिए यहां स्थानान्तरित किये जाएंगे क्योंकि इन निरीक्षण गृहों में क्षमता से अधिक किशोर रह रहे हैं।
अधिनिमय में वर्णित प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए इस निरीक्षण गृह में किशोर न्याय मण्डल की स्थापना की गई है ताकि किशोरों के केशों का शीघ्र निपटान होना सुनिश्चित हो सकें। इस अवसर पर शिक्षा व महिला एवं बाल विकास मंत्री गीता भुक्कल, विधायक रामनिवास घोड़ेला, सावित्री जिंदल, महिला एवं बाल विकास विभाग की निदेशक रेणु फुलिया,आयुक्त एवं सचिव शंकुतला जाखू, जिला उपायुक्त डा. अमित अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक विवेक शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थेे।












Click it and Unblock the Notifications