राजस्‍थान में 2 अक्‍टूबर से मिलेंगी फ्री दवाएं

Free medicine for patient in Rajasthan from Oct 2
जयुपर। राजस्‍थान में बीमार लोगों के लिए यह एक खुशखबरी हो सकती है। अब कोई भी महंगी दवाओं की वजह से इलाज से महरूम नहीं रहेंगे। राज्‍य के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने ऐलान किया है कि 2 अक्‍टूबर से राजस्‍थान के सभी सरकारी अस्‍पतालों में मरीजों को मुफ्त दवाएं मिलेंगी। उन्‍होंने यह घोषणा 15 अगस्‍त के मौके पर की।

गहलोत ने कहा कि सरकारी अस्‍पतालों में जो भी मरीज दवा लेने के लिए आएगा उसे मुफ्त में इलाज के साथ-साथ दवा भी दी जाएगी। ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्‍योंकि बहुत से लोग महंगी दवाओं की वजह से अपना इलाज नहीं करा पाते हैं। हाल ही में राजस्‍थान में ऐसे बहुत से मामले सामने आए थे जिनमें गरीब लोगों को इलाज के लिए अपनी जमीन-जायदात बेचनी पड़ी थी।

फ्री दवाओं के अलावा राज्‍य सरकार ने गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों को मुफ्त में घर मुहैया कराने की भी घोषणा की है। ये घर उन लोगों को मुहैया कराए जाएंगे जिनके पास बीपीएल कार्ड है। मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि जितनी भी योजनाएं शुरू की जा रही हैं उन्‍हें भ्रष्‍टाचार से मुक्‍त रखे जाने की भी कोशिश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+