यूपी: प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को गोली मारी

Uttar Pradesh: Youth shot dead in Bijnor
लखनऊ। बच्चों का प्रेम अभी परिजन स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। लोग बीसवीं सदी में जाने की बात करते हों लेकिन जब भी प्रेम की बात आती है तो वह मरने मारने पर उतारू हो जाते हैं। बिजनौर के अजलगढ़ में भी ऐसा ही हादसा हुआ जहां अपनी प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को अकेला पाकर लड़की के घर वालों ने घेर लिया और उसे गोली मार दी। गोली लगने से उसकी मौत हो गयी जिसके बाद से ही घर वाले फरार हैं।

प्रदेश का बिजनौर उन जिलों में शामिल होता जा रह है जहां औसतन रोज अपराध होता है। इन दिनों बिजनौर में हत्याओं को दौर चल रहा है। रविवार को भी बिजनौर में कुछ लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। बिजनौर के अजलगढ़ के कासमगढ़ का रहने वाला सचिन एक युवती से प्रेम करता था। लड़की के घर वाले इस प्रेम को स्वीकार नहीं करते थे। जिनकीवाला गांव में रहने वाली अपने प्रेमिका से मिलने गए सचिन को लड़की के घर वालों ने घेर लिया।

लोगों ने पहले सचिन को पीटा फिर उसे गोली मार दी। गोली लगने के बाद मौके पर ही सचिन की मौत हो गयी। सचिन की मौत के बाद वह लोग फरार हो गए। पुलिस ने इस सिलसिले में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस अभी तक इस हत्या के मामले में खुलकर कुछ नहीं कर रही है लेकिन यह जरूर बताया जा रहा है कि हत्या की वजह प्रेम प्रसंग ही था। उधर हत्या के बाद से लड़की व लड़की के घर वाले फरार हैं और उनका कुछ पता नहीं चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+