पारिवारिक कारणों से छोडऩा चाहता हूं राजनीति:शिव प्रसाद यादव

उत्तर प्रदेश के इटावा के भरथना क्षेत्र के बहुजन समाज पार्टी विधायक शिव प्रसाद यादव ने कहा कि उनके द्वारा राजनीति से सन्यास लेने की जो बात कही गयी उसे मीडिया ने सही अर्थों में नहीं लिया। उन्होंने कहा कि वह पारिवारिक समस्याओं से घिरे हुए हैं और वह अपने परिवार को अधिक समय दे सकें इसके लिए वह राजनीति से सन्यास लेना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि राजनीति से सन्यास लेने का कोई अन्य कारण नहीं है। उन्होंने कहा कि वह बसपा के समॢपत एवं निष्ठावान कार्यकता हैं एवं बसपा अध्यक्ष तथा मुख्यमंत्री मायावती के कृतित्व एवं व्यक्तित्व के समर्थक हैं और उनकी नीतियों एवं विचारधारा में पूरी आस्था रखते हैं। उन्होंने कहा कि बसपा में उनके किसी से भी वैचारिक मतभेद नहीं हैं जिस कारण वह पार्टी छोडऩे की बात सोचें।
बस वह परिवार के लिए सक्रिय राजनीति से दूर रहना चाहते हैं। श्री यादव कुछ भी कह रहे हों लेकिन सूत्रों का कहना है पिछले कुछ दिनों से पार्टी में बदल रहे समीकरणों के बीच श्री यादव को खुद को अकेला महसूस कर रहे हैं जिस कारण वह राजनीति ही छोड़ देना चाहते हैं। सूत्र बताते हैं कि श्री यादव इन दिनों काफी मानसिक दबाव हैं जिसके कारण वह सन्यास का मन बना रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications