इंटरनेट से खत्म हो जाएंगे डॉट कॉम जैसे डोमेन नेम

अपनी मनपसंद साइट को खोलने के लिए केवल उसका नाम ही डालना होगा। इंटरनेट डोमेन के नामों का प्रबंधन करने वाली गैर लाभाकारी संस्था इंटरनेट कॉरपोरेशन फॉर असाइंड नेम्स एंड नम्बर्स डॉट कॉम, डॉट नेट, डॉट बिज जैसे 22 डोमेन नामों की जगह नए कई नए डोमेन नामों को जारी करेगी। मगर इसके लिए आपको 1 लाख 85 हजार डालर का शुल्क देना होगा।
नए डोमेन नामों की प्रक्रिया 1 जनवरी से शुरू हो जाएगी जो केवल चार महिनों तक चलेगी। भारत में डोमेन नाम का पंजीकरण करने वाली कम्पनी नेट 4 इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जसजीत शाहनी ने कहा ये शुल्क और अधिक भी हो सकता है मगर इससे आपको अपनी कंपनी या अपनी साइट के लिए अलग नाम मिल सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications