अन्ना टीम ने कहा कि लगाओ धारा 144, अनशन तो होकर रहेगा
पहले उसने कहा कि उसे कोई आपत्ति नहीं है और आज उसने हमारी बात को खारिज कर दिया। अन्ना की टीम ने पुलिस की ओर से दी गयी 22 शर्तो में से केवल 16 शर्ते मानी है। अरविंद केजरी वाल ने कहा कि अनशन अहिंसात्मक है। हम हिंसा नहीं फैलाने वाले हैं। पुलिस ने हमें कहा है कि हम 5000 से ज्यादा लोगों को एकत्र नहीं कर सकते और अनशन केवल तीन दिन तक चलेगा। केजरीवाल ने पुलिस पर वार करते हुए कहा कि जब किसी नेता की रैली होती है तो दो लाख लोग जुट जाते हैं और हमारे लिए सीमा बांधी जा रही है।
गौरतलब है कि अब से थोड़ी देर पहले दिल्ली पुलिस ने अन्ना हजारे की टीम को जेपी पार्के में अनशन की इजाजत नहीं दी है। इलाके में धारा 144 को लागू कर दी गयी है । अन्ना के अंडरटेकिंग को पुलिस ने खाऱिज कर दी है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि अब अगर अनशन होता है तो ये गैरकानूनी होगा। जिसके खिलाफ कार्रवाई होगी।













Click it and Unblock the Notifications