15 अगस्त को लेकर दिल्ली की सुरक्षा चाक-चौबंध, चप्पे-चप्पे पर नजर

आपको बता दें आज कुछ पलों बाद देश के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह लाल किला की प्राचीर से राष्ट्र को सम्बोधित करेंगे। इस आयोजन के मद्देनजर वहां पांच स्तरीय सुरक्षा प्रणाली स्थापित की गई है। आपको बता दें कि इस समय दिल्ली के लाल किला के पास करीब 10 हजार से ज्यादा जवान तैनात हैं। जबकि 500से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
वहीं रेलवे और मैट्रो स्टोशन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। वहां सुरक्षा अधिकारियों की ड्यूटी लगायी गयी है। जांच के लिए अतिरिक्त बल भेजा गया है। जबकि रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा के लिए भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्लेटफार्म टिकटों की बिक्री पर भी रोक लगाई गई है।












Click it and Unblock the Notifications