भगवान इंद्र की मौजूदगी में देश ने दी तिरंगे को सलामी

खास बात तो यह रही कि हल्की बारिश के बाद भी लोगों का उत्साह कम नहीं पड़ा और हजारों की संख्या में नेता, प्रमुख हस्ती और स्कूली बच्चे बारिश के बीच भी ऐतिहासिक लाल किले पर ध्वजा समारोह देखने के लिए जमा हुए और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को तिरंगा फहराते देखा। राजधानी दिल्ली और लाल किला भले ही बारिश से गीले हो गए हों मगर बच्चों और स्वतंत्रता दिवस समारोह देखने पहुंचे लोगों का उत्साह अपने चरम पर रहा।
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो तिरंगे के रंगों में सजे बच्चे लाल किला जाने के मुख्य द्वार पर बैठे बच्चे अनूठी छटा बिखेर रहे थे। उनके हाथों में लहरा रहे छोटे-छोटे राष्ट्रध्वज मानों देश की स्वतंत्रता के लिए कुर्बानी देने वालों को सलाम कर रहे थे। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के राष्ट्रध्वज फहराने के साथ ही सारा माहौल बच्चों की तालियों से गूंज उठा। राष्ट्रगान की धुन के साथ सुर मिलाकर बच्चों और वहां मौजूद सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाया और राष्ट्रध्वज को सलामी दी।












Click it and Unblock the Notifications