दिल्ली : कार से लैपटॉप-ब्रीफकेस गायब

गजे सिंह (50) ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पीड़ित की शिकायत पर प्रीत विहार पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। , गजे सिंह परिवार के साथ डी-212 दूसरी मंजिल, विवेक विहार में रहते हैं। गजे सीपीडब्ल्यूडी में इंजीनियर हैं। शुक्रवार दोपहर के समय गजे अपनी कार से प्रीत विहार इलाके में बैंक आए थे। उनके साथ उनका कार चालक सोनू भी था।
गजे कार को बैंक के बाहर खड़ी कर सोनू को वहीं छोड़ गए। कुछ देर बाद जब वह वहां वापस आए तो सोनू वहां नहीं था। किसी ने कार का शीशा तोड़कर वहां से लैपटॉप और उनका ब्रीफकेस उड़ा लिया। कुछ देर बाद ही सोनू भी वहां आ गया। गजे के मुताबिक ब्रीफकेस में उनके दफ्तर के जरूरी कागजात के अलावा उनके एटीएम और अन्य सामान मौजूद था। सोनू से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
उधर जीटीबी अस्पताल के डॉक्टरों के घर से चोरों ने दो लैपटॉप और अन्य सामान उड़ा लिया। वारदात के समय पीड़ित डॉ. मनीष आर्य (24) और डॉ. अमर गौतम (25) अस्पताल डूटी पर थे। शाम के समय जब वह घर पहुंचे तो उन्हें मामले की जानकारी हुई। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों 62 सी, पॉकेट-ए दिलशाद गार्डन इलाके में किराए के मकान में रहते हैं। सुबह साढ़े नौ बजे दोनों जीटीबी अस्पताल गए थे। शाम में घर आने पर उन्होंने देखा कि मकान के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications