अन्ना के समर्थन में बाबा रामदेव, कहा कांग्रेस साजिश रच रही है
हरिद्वार । भ्रष्ट्राचार के खिलाफ अनशन करने जा रहे लोकप्रिय समाजविद अन्ना हजारे को जहां देश की आवाम का साथ मिल रहा है वहीं योग गुरू बाबा रामदेव ने भी अन्ना के समर्थन में अपना हाथ हिलाया है।
रविवार को कांग्रेस के द्वारा अन्ना पर संगीन आरोप लगाने जाने पर बाबा रामदेव ने कहा कि सरकार तानाशाह की तरह काम कर रही है, वो सच कहने वाले को कुचलना चाह रही है। ऐसा ही उसने उनके साथ भी किया था। बाबा रामदेव ने अन्ना के सहारे कांग्रेस पर तीखे प्रहार किये।
गौरतलब है कि कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने अन्ना हजारे पर फिरौती, भूमि हथियाने और ब्लैकमेलिंग सहित गम्भीर आरोप लगाये हैं। बाबा रामदेव ने कहा कि सरकार अलोकतांत्रिक, असंवैधानिक और गैरजिम्मेदार ढंग से साजिश रच रही है। गौरतलब है कि 5 जून की रात बाबा रामदेव के अनशन पर पुलिस ने लाठियां भांजी थी। जिसमें कई लोग जख्मी हो गये थे।













Click it and Unblock the Notifications