डीयू में भावी उम्मीदवार को पीटा

पुलिस के अनुसार, गणेश नगर निवासी सुनील कालरा (19) दयाल सिंह कॉलेज में प्रथम वर्ष का छात्र है। 11 अगस्त को सुनील दोस्त के साथ कॉलेज जा रहा था। इस दौरान कार से आए तीन छात्रों ने सुनील के साथ मारपीट की और उसे नुकीले हथियार से वार कर जख्मी कर दिया। हमला करने वाले छात्रों ने उसे चुनाव में भाग नहीं लेने की धमकी दी।
सुनील को जख्मी हालत में एम्स में दाखिल करवाया गया। अस्पताल पहुंची पुलिस को सुनील ने हमलावर छात्रों के नाम बताए। पुलिस उनके खिलाफ मामला दर्ज कर तीनों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि हमलावर छात्रों को डर है कि सुनील छात्र संघ का
चुनाव लड़ने वाला है जिसे लेकर उन लोगों ने उस पर हमला किया। इस बार डूसू चुनाव एक सप्ताह देरी से, यानि 9 सितबंर को होगा। प्रॉक्टर
कार्यालय ने चुनाव की घोषणा से पहले ही कैम्पस की दीवारों को बंदरंग करने वाले पोस्टरों, पर्चियों की वीडियोग्राफी कराना शुरू कर दिया है ताकि उम्मीदवारों पर आचार संहिता उल्लंघन की कार्रवाई की जा सके।
सुप्रीम कोर्ट व लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के तहत होने वाले डूसू चुनाव के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. आई उषा राय को नियुक्त किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस बार भी साफ कर दिया है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत लागू लिंगदोह समिति की सिफारिशों का कड़ाई से पालन किया जाएगा ।












Click it and Unblock the Notifications