अन्ना ने कहा, शिवाजी बनने पर मजबूर न करे सरकार

Anna Hazare denies Congress charge
दिल्‍ल्‍ी। सरकार के चौतरफा हमलों के बीच सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने दो टूक शब्दों में कहा कि सरकार मुझे शिवाजी बनने पर मजबूर न करे। उन्होंने सरकार को स्पष्ट शब्दों में बता दिया है कि 16 अगस्त से शुरू होने वाला उनका आमरण अनशन तब तक जारी रहेगा, जब तक सरकार अपने आरोप साबित नहीं कर देती या फिर बेबुनियाद आरोपों के लिए देश से माफी नहीं मांग लेती।

अन्ना ने सरकार को चुनौती देते हुए कहा, उसके आरोपों में दम हो तो वह एफआईआर दर्ज कराए और आरोपों को साबित करके दिखाए। उन्होंने कहा, उनके संस्थानों की जांच खुद उनकी ही पहल पर हुई थी। सरकार पर बदले की मानसिकता से काम करने का आरोप लगाते हुए कहा, पिछले दिनों सरकार ने आठ चार्टर्ड एकाउंटेंट का दल मेरे गांव भेजा था। उसने कई दिनों तक सारे कागजों की जांच की। सारे कागजात की फोटो कॉपी करके ले गए।

हालाकि जांच में उन्हें कुछ गड़बड़ी नहीं मिल सकी। बावजूद इसके सरकार झूठे आरोप लगाने से पीछे नहीं हट रही। केंद्रीय दूरसंचार मंत्री कपिल सिब्बल की ओर से उठाये सवालों पर अन्ना ने कहा,अगर मुझे संविधान नहीं पता, तो क्या मैं अब उनसे सीखने जाऊंगा। सिब्बल ने रविवार को ही कहा था कि अन्ना को संविधान की जानकारी नहीं। प्रधानमंत्री को लिखी चिट्ठी की भाषा पर केंद्र सरकार की आपत्ति को सिरे से खारिज करते हुए अन्ना ने कहा, यह सवाल वे लोग उठा रहे हैं, जिन्होंने गांधी की शब्दावली को नहीं पढ़ा।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने यह भी कहा,वे गांधी से प्रेरित जरूर हैं, लेकिन जब गांधी की जुबान से काम नहीं चलता तो क्षत्रपति शिवाजी को भी याद कर लेते हैं। आपको बता दें कि सरकार ने अन्ना पर भ्रष्टाचारी होने का आरोप लगाया है। कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा कि अन्ना 16 अगस्त से जो आमरण अनशन करने जा रहे हैं वह केवल दिखावा है जबकि सच्चाई यह है कि वह खुद भ्रष्टाचारी हैं।

उन्होंने न केवल अन्ना पर कई आरोप मढ़े बल्कि उन्होंने अन्ना के लिए अमर्यादित भाषा का भी इस्तेमाल किया। अभी तक सरकार जो अन्ना को अन्ना जी अन्ना जी कहते नहीं थकती थी वह अचानक तुम तड़ाम में बदल गई। मनीष तिवारी ने कहा, अन्ना तुम बताओ किस मुंह से 16 तारीख से आमरण अनशन करोगे। क्योंकि तुम खुद भ्रष्टाचार में डूबे हुए हो।

आपको यहां याद दिलाना जरूरी है कि अन्ना शनिवार को प्रधानमंत्री को एक पत्र लिखकर पूछा था कि वे बताएं कि वे किस मुंह से लाल किले पर झंड़ा फहराएंगे। इसी के जवाब में कांग्रेस असंसदीय भाषा का प्रयोग करने लगी। अन्ना के खिलाफ कांग्रेस सावंत आयोग का सहारा ले रही है जिसमें अन्ना के एक ट्रस्ट को 2.20 लाख रुपये खर्च करने का आऱोपी पाया था। हालांकि खुद सावंत ने इस बात को खारिज किया था कि अन्ना किसी भ्रष्टाचार में शामिल थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+