मेट्रो की सवारी अब दो नए स्टेशनों से भी

Delhi Metro
नई दिल्ली। मेट्रो ने अब अपनी सवारी कराने के लिए दो नए द्वार और खोल लिए हैं। इन स्टेशनों पर आज से हाईस्पीड मेट्रो ट्रेनों का ठहराव शुरू हो जाएगा। जिससे दक्षिणी दिल्ली में रहने वाले लोग आईजीआई एयरपोर्ट व द्वारका कुछ ही मिनटों में पहुंच सकेंगे। एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन पर स्थित धौला कुआं तथा एयरोसिटी मेट्रो स्टेशन पर 23 फरवरी से हाईस्पीड मेट्रो ट्रेन का परिचालन शुरू होने के बाद भी ठहराव नहीं दिया गया था।

इस लाइन पर परिचालन करने वाली निजी कंपनी दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड ने गत दिनों धौला कुआं व एयरोसिटी मेट्रो स्टेशन के तैयार होने का दावा किया। उसके बाद 9 अगस्त को मेट्रो रेल सेफ्टी कमिश्नर ने जायजा लिया। सीएमआरएस ने 12 अगस्त को दोनों स्टेशनों पर सेवा शुरू करने के लिए हरी झंडी दे दी। डीएएमईपीएल के अनुसार मेट्रो एयरपोर्ट प्रबंधन ने धौला कुआं और एयरोसिटी स्टेशन से मेट्रो ट्रेन चलाने की सभी तैयारी पूरी कर ली हैं।

कंपनी के प्रेसीडेंट अनिल पी गुप्ता के अनुसार इन मेट्रो स्टेशनों के चालू होने के साथ ही दिल्ली में हाईस्पीड मेट्रो लाइन पूरी तरह बनकर तैयार हो गई। सोमवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कंपनी ने दोनों स्टेशन पर आवाजाही शुरू करने का फैसला लिया है। परिचालन शुरू होने के पहले दिन स्वतंत्रता सेनानी और डिफेंस पर्सन मुफ्त में इस लाइन पर यात्रा कर सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+