बम ब्‍लास्‍ट का ज्‍यादा खतरनाक है गंगाजल: आडवाणी

Pollution in Ganga claims more lives than bomb blasts: L K Advani
दिल्‍ली। भाजपा के वरिष्‍ठ नेता लालकृष्‍ण आडवाणी ने गंगा नदी में बढ़ रहे प्रदूषण पर भारी चिंता व्‍यक्‍त की है और कहा है कि जितने लोग बम धमाकों में मारे जाते हैं उससे कहीं ज्‍यादा लोग गंगा के प्रदूषित जल से मारे जाते हैं। आडवाणी ने अपने बात का तर्क देने के लिये स्‍वामी चिदानंद सरस्‍वती का हवाला दिया है। उन्‍होंने स्‍वामी जी के हवाले से कहा है कि आज ज्यादातर लोग यह नहीं जानते कि गंगा किनारे रहने वाले लगभग 10 लाख लोग हर साल प्रदूषित पानी की वजह से होने वाली बीमारियों से मारे जाते हैं।

आडवाणी ने कहा कि भारत में बम धमाकों के चलते कुछ ही लोग मारे जाते है तो य‍ह विश्‍व भर में बड़ी खबर बन जाती है। मगर उनका क्‍या जो गंगा पर निर्भर है और उसका प्रदूषित पानी पीकर दर्दनाक मौत मर जाते है, इसपर तो किसी का ध्‍यान नहीं जाता। हमे अब इसे हर हाल में बदलना होगा। उन्‍होंने कहा कि गंगा इतली प्रदूषित हो गई है कि लोग अब इसमें स्‍नान करने से भी डरने लगे हैं।

आडवाणी ने गंगा की सफाई के लिये आवश्‍यक सुझाव देते हुए कहा कि हमें एक मिशन शुरू करना चाहिए जिसे मैं 3- टी मिशन कहता हूं। हर घर में शौचालय हो, हर घर में स्वच्छ पानी लाने वाली टोंटिया हों और हर गाव तथा नगर में बड़े पैमाने पर पौधारोपण हो। भाजपा नेता ने कहा कि यदि यह समग्र गंगा मिशन चलाया जाता है तो विदेशों में रहने वाले लाखों भारतीय प्रेरित होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+