सरकार और अन्ना टीम के बीच टकराव के बिंदु

Team Anna's fast subject to restrictions
दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने अनशन से पहले टीम अन्ना को उसकी 22 शर्तो पर रजामंदी भरने और इस बारे में शपथ-पत्र देने को कहा है। अन्ना और उनमें से कई शर्तो के खिलाफ है। ऐसे में पुलिस यदि सभी शर्तो पर रजामंदी लेने की जिद करती है तो टकराव बढ़ेगा।


1. पार्क में पेड़-पौधों समेत किसी भी सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान नहीं होने देंगे और जिस हालत में लिया था उसी स्थिति में वापस लौटाएंगे।
2. किसी भी सड़क पर शामियाना नहीं लगाया जाएगा।
3. बिना इजाजत धरना स्थल पर किसी तरह के लाउडस्पीकर का इस्तेमाल नहीं होगा।
4. ट्रैफिक की सुगम आवाजाही को प्रभावित नहीं होने देंगे।
5. अन्ना अपने समर्थकों को नियंत्रित रखेंगे और ऐसा न होने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
6. भीड़ के नियंत्रण व सुरक्षा के लिए अन्ना टीम पर्याप्त स्वयंसेवक व कार्यकर्ता लगाएगी।
7. धरना स्थल पर लोगों के लिए पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी। साथ ही प्राथमिक चिकित्सा का भी इंतजाम होगा।
8. धरना स्थल पर आने वाले लोग अपने साथ लाठी, हथियार या जानमाल के नुकसान पहुंचाने वाली कोई वस्तु नहीं लेकर आएंगे।
9. किसी तरह के पटाखे भी नहीं चलाए जाएंगे।
10. धरना स्थल पर किसी तरह की भड़काऊ भाषा का प्रयोग नहीं किया जाएगा जो शांति व्यवस्था को खराब करे।
11. 16 अगस्त की सुबह 8 बजे जेपी पार्क पार्क में अनशन शुरू करेंगे और अपने सभी समर्थकों समेत 18 अगस्त की शाम 6 बजे तक पार्क खाली कर देंगे।
12. टीम अन्ना यह सुनिश्चित करेगी कि 4-5 हजार से ज्यादा लोग इकट्ठा न हों।
13. सरकारी मेडिकल अफसरों को अनशन पर बैठे लोगों की दिन में कम से कम तीन बार चिकित्सा जांच करने दी जाएगी। अगर डॉक्टर किसी को भी तुरंत इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजने को कहते हैं तो उनका आदेश माना जाएगा।
14. टीम अन्ना यह सुनिश्चित करेगी कि पार्क के आसपास जो पार्किंग स्पेस हैं, वहां केवल 50 कारें और 50 टू वीलर्स ही खड़े हों।
15. सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के डीसीपी से अलग से परमिशन लिए बिना पार्क में लाउडस्पीकर या पब्लिक एड्रेस सिस्टम का इस्तेमाल नहीं करने दिया जाएगा। लाउड स्पीकर का इस्तेमाल भी सुबह 6 बजे से रात 10 बजे के बीच ही किया जाएगा।
16.. टीम अन्ना अपने समर्थकों को पूरे कंट्रोल में रखेगी। अगर वे ऐसा नहीं कर पाते तो पुलिस कानूनी कार्रवाई कर सकती है।
17. भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से पर्याप्त संख्या में वॉलंटियर्स और सिक्युरिटी गार्ड तैनात किए जाएंगे।
18. कम से कम तीन जिम्मेदार लोगों को पुलिस से लगातार संपर्क बनाए रखने के लिए तैनात रखा जाए।
19. वेन्यू पर मोबाइल टॉयलेट्स का इंतजाम हो।
20. पावर बैकअप के इंतजाम के साथ ही पर्याप्त संख्या में जेनरेटर लगाकर लाइटिंग का पूरा इंतजाम किया जाए।
21. धरने में शामिल होने वाले लोग पुलिस कमिश्नर या ड्यूटी पर तैनात किसी भी पुलिस अधिकारी के दिशा-निर्देशों का पालन करेंगे।
22. कोई भी ऐसी हरकत नहीं करेगा, जिससे पब्लिक प्रॉपर्टी को नुकसान हो, आगजनी हो या सरकारी कर्मचारी को चोट पहुंचे।


गौरतलब है कि इसमें अन्ना की टीम को एक दर्जन शर्तें तो मंजूर हैं पर वह सभी शर्तों पर हामी नहीं भरना चाहती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+