घबराई सरकार लगा रही है मुझ पर भ्रष्टाचार के आरोप: अन्ना हजारे

अन्ना हजारे ने कहा कि सेना की तरफ से उन्हें कोई चिट्ठी नहीं मिली है। यह सिर्फ उन्हें बदनाम करने के लिए सरकार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की दम है तो भ्रष्टाचार के आरोपों में उन पर एफआईआर दर्ज करे। इसके साथ उन्होंने यह भी ऐलान किया कि 16 अगस्त से देश के हर राज्य में आंदोलन होगा। इसके अलावा भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी मुहिम लोकपाल बिल के बाद भी जारी रहेगी।
अन्ना हजारे ने कहा कि उनके पीछे कोई सरकारी पार्टी नहीं खड़ी है। भ्रष्टाचार के खिलाफ उन्हें जनता का साथ मिल रहा है। इसलिए सरकार घबराई हुई है। सरकार ने हमारे सुझावों को लोकपाल बिल के ड्राफ्ट में शामिल नहीं किया। इसके बाद अनशन ही एकमात्र उपाय बचा है। उन्होंने जनता से अपील भी कि भ्रष्टाचार के खिलाफ इस लड़ाई में जो उनके साथ है वो 16 अगस्त को जेपी पार्क जरूर पहुंचे। अगर पुलिस उन्हें अनशन करने देगी तो ठीक है वरना वे जेल में जाकर अनशन करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications