चंडीगढ़ के कॉलेज में भड़काऊ कपड़ों पर कड़ा प्रतिबंध

यही नहीं पिछले दिनों, कॉलेज की दो पोस्टग्रेजुएट क्लासेस से तीन स्टूडेंट्स को ऐसी ड्रेस पहनने पर क्लास से बाहर भी कर दिया गया था। एसडी कॉलेज शहर का पहला ऐसा कॉलेज है जिसने नए सेशन में यह फरमान सुनाया है। इस फैसले ने स्टूडेंट्स खासकर लड़किया परेशान है। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि टीचरों की नजर में कौन सी ड्रेस सभ्य होगी और कौन सी भड़काऊ।
कई स्टूडेंट्स जहां इसे मैनेजमेंट का फरमान मजबूरी में मान रही हैं, वहीं कुछ इसके पक्ष में भी हैं। शहर के प्रतिष्ठित कॉलेजों में से एक एसडी कॉलेज में ढाई हजार से अधिक स्टूडेंट्स हैं तथा कॉलेज में गर्ल स्टूडेंट्स की संख्या ही 500 से अधिक है। कॉलेज में ग्रेजुएट से लेकर पोस्टग्रेजुएट क्लास तक में गर्ल स्टूडेंट्स पढ़ रही हैं। कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर नोटिस लगाने के साथ-साथ इन स्टूडेंट्स को क्लास में भी टीचरों ने सोबर कपड़े पहनकर आने का फरमान सुना दिया है।












Click it and Unblock the Notifications