कैदी अजमेर में, कृष्णा ने कहा पाक में है

Prisoner in Ajmer, Krishna says he's in Pak
नई दिल्ली। फरवरी में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पुर्तगाल के प्रतिनिधि का भाषण पढ़ गए विदेश मंत्री एसएम कृष्णा के कारण एक बार फिर सरकार की भद्द पिटी है। गुरुवार को उनसे पाकिस्तानी कैदी के बारे में सवाल पूछा गया तो उसका जवाब उन्होंने पाकिस्तान में बंद भारतीय कैदी समझकर दिया। उसके बाद सदन में हंगामा मचा तो अपने मंत्री के करतूत और भुलक्कड़पन के परेशान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने खुद मोर्चा संभाला और सरकार को बेइज्जत होने से बचा लिया। हालांकि राज्यसभा के सभापति ने इसे रिकार्ड से हटाने का आदेश दे डाला।

जनता दल (यू) के सांसद शिवानंद तिवारी ने भारत-पाकिस्तान की जेलों में बंद दोनों देशों के कैदियों की बाबत एक पूरक प्रश्न के दौरान अजमेर जेल में बंद एक पाकिस्तानी बुजुर्ग कैदी डॉ. मुहम्मद खलील चिश्ती का जिक्र किया था। उन्होंने पूछा कि सरकार इस बारे में क्या कर रही है? जवाब देने के लिए खड़े हुए कृष्णा ने कहा कि चिश्ती पाकिस्तान की जेल में बंद हैं। बीते दिनों पाक विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार के भारत दौरे के दौरान उन्होंने इस तरह के मामलों को उठाया था। यह ऐसा मामला है, जिसे पाकिस्तान को मानवीय आधार पर देखना चाहिए।

उम्मीद करते हैं कि पाकिस्तान सरकार इस मामले में उदारता से विचार करेगी। विदेश मंत्री के जवाब पर माकपा की बृंदा करात ने कहा कि मंत्री ने शायद सवाल को ठीक से नहीं समझा। भाजपा सदस्य भी सवाल उठाने लगे। शोर-शराबा शुरू होने की स्थिति बनते देख प्रधानमंत्री खुद खड़े हुए। उन्होंने कहा कि डॉ. चिश्ती राजस्थान की अजमेर की जेल में बंद हैं। मामला उनकी जानकारी में आया था और उन्होंने इस बारे में गृह मंत्री से बात की है। गृह मंत्री इस मामले में राजस्थान सरकार से संपर्क में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+