पाकिस्तान में हुए दो बम धमाकों में 7 की मौत, 20 घायल

बीबीसी के हवाले से प्राप्त जानकारी के अनुसार पहला धमाका लाहौरी गेट इलाके में पुलिस की एक गाड़ी के पास हुआ जिसमें चार पुलिस अधिकारी और एक बच्चा मारा गया। यह धमाका रिमोट के जरिए किया गया। दूससे धमाके में पुलिस चेकपोस्ट को निशाना बनाने की कोशिश की थी जो वहां से लगभग 400 मीटर दूर था। इस धमाके में 2 महिलओं की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पहली महिला की उम्र 16 से 17 वर्ष की होगी और उसके साथ मारी गई महिला क़रीब 50 साल की होगी। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि जिस महिला की उम्र 50 साल की वह आत्मघाती हमलावर थी। आपको बताते चलें कि अमेरिकी कमांडो ने अलकायदा नेता ओसामा बिन लादेन को पाकिस्तान में मई में मार गिराया था जिसके बाद से यहां आतंकवादी हमले बढ़ गए हैं। लादेन के मारे जाने के बाद से आतंकवादी एक पैरा-मिलिट्री अकादमी, एक नौसैनिक अड्डे, कई सरकारी इमारतों, एक पुलिस स्टेशन और अमेरिकी दूतावास के काफिले को निशाना बना चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications