हरियाणा : कुरुक्षेत्र में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 15 गिरफ्तार, नेपाल तक जुड़े तार

Sex Racket
कुरुक्षेत्र। पुलिस ने बुधवार को एक अंतरराष्ट्रीय वेश्यावृत्ति गिरोह को पकड़ा है। इस गिरोह में 9 लड़कियां सहित 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़ी गई 9 लड़कियां नेपाल, बंगाल, बिहार इत्यादि प्रदेशों की रहने वाली हैं। पुलिस ने इस गिरोह के पास से फर्जी नम्बर लगी दो गाडिय़ां व 19 मोबाइल भी बरामद किये हैं। थाना शहर थानेसर के पुलिस उपाधीक्षक भूपेन्द्र ङ्क्षसह ने पत्रकारों को बताया कि जिला पुलिस को काफी समय से वेश्यावृत्ति की सरगना निशा तलवाड़ के बारे में शिकायतें मिल रहीं थी।

कहा जाता था कि यह सरगना महिला दिल्ली से दलालों के माध्यम से इस धंधे को अंजाम देने वाली कम उम्र की लड़कियों को रकम तय कर अपने साथ कुरुक्षेत्र में लाती थीं। जिस्म फरोशी के धंधे में मोबाइल फोन पर ग्राहकों से सौदा तय कर बताए गए होटल व अन्य स्थान पर कार द्वारा भेज दिया जाता था। इस सरगना महिला का यह धंधा काफी फल-फूल रहा था।

पति-पत्नि मिलकर चला रहे थे गोरखधंधा

पुलिस अधीक्षक पारुल कुश जैन के नेतृत्व में थाना शहर थानेसर प्रभारी दयालचंद, एएसआई राजेश्वर, वीरेन्द्र, स्पैशल स्टाफ अंबाला के एएसआई अशोक व कपिल सहित महिला पुलिस कर्मियों की स्पेशल टीम गठित की गई। इसी बीच पुलिस टीम को सूचना मिली कि सरगना महिला निशा तलवाड़ ने अपने घर में बाहर से लाई गई लड़कियों को रखा हुआ है, जिसकी देखरेख पति जगदीश तलवाड़ कर रहा है।

लड़कियों को ग्राहकों तक सप्लाई करने के लिए चालक भी रखे हुए हैं। पुलिस ने पुख्ता सबूत मिलते ही कृष्णा नगर गामड़ी के मकान पर दबिश दे डाली। पुलिस ने मकान की तलाशी लेते हुए 9 लड़कियों व सरगना सहित 15 व्यक्तियों को अपनी हिरासत में ले लिया। गहन पूछताछ के दौरान सरगना निशा तलवाड़ के पति जगदीश तलवाड़ ने बताया कि वह इन लड़कियों की देखरेख करता था, जबकि पत्नी निशा फोन पर रकम तय कर लड़कियों को ग्राहकों तक पहुंचाती थी।

6 बार पकड़ी जा चुकी है रैकेट की सरगना

सरगना निशा तलवाड़ ने इस गोरखधंधे का खुलासा करते हुए बताया कि वह इस अनैतिक काम को पिछले काफी अरसे से कर ही है। वह पहले 6 बार पकड़ी जा चुकी है, जमानत मिलने के पश्चात् पुन: इस धंधे को शुरू कर देती थी। इस बार भी वह दिल्ली से ही नेपाल, बिहार, बंगाल की आई हुई 9 लड़कियों को लेकर आई थी। इस धंधे में अधिक मुनाफा होता था, जिसके चलते बीते माह जीटी रोड पर पति द्वारा खोले गए होटल को भी छोड़ दिया था।

उन्हें भी इस धंधे में लगा लिया। पुलिस ने मौके से ही लड़कियों को सप्लाई करने वाली फर्जी नम्बर लगी दो कारों को भी अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने इस गिरोह से 19 मोबाइल फोनों को भी बरामद किया है। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ वेश्यावृत्ति की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। इन सभी को 11 अगस्त को अदालत में पेश किया जाएगा।

तीन लाख महीना थी कमाई

निशा तलवाड़ ने बताया कि वह इन लड़कियों को सप्लाई करने की एवज में 3 से 5 हजार रुपये तक प्रति ग्राहक लेती है। इस प्रकार महीने में उसे दो से तीन लाख रुपये तक की आमदन होती है। मोबाइल के जरिए ग्राहकों से सम्पर्क किया जाता है और इन लड़कियों को ग्राहक स्वयं ही अपने ठिकाने पर ले जाते हैं। पकड़े गए वेश्यावृति के रैकेट की सरगना निशा तलवाड़ ने पत्रकारों को बड़ी बेशर्मी के साथ बताया कि वे सब पेट की आग बुझाने के लिए यह धंधा करती हैं।

निशा तलवाड़ का कहना है कि ये सभी लड़कियां अपनी मर्जी से उनके सम्पर्क में आई। उनके साथ बैठी लड़कियों ने भी इस धंधे में आने को अपनी पारिवारिक मजबूरी बताते हुए कहा कि अब उन्हें बड़ा अफसोस हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+